आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन - सार्थक वार्तालाप करके अभिकर्ताओं की मांगों को दी जाये मंजूरी
- By
- All India Life Insurance Agents Association
- September-08-2012
प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा सार्थक वार्तालाप करने और मांगपत्र को मंजूरी देने के संबंध में आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन ने भेलूपुर वाराणसी के भाजीबीनि के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक के मार्फ़त भाजीबीनि के अध्यक्ष को अति आवश्यक पत्र भेजा गया.
ज्ञापन में संगठन की वर्ष 2012 से चल रही आंदोलनात्मक कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गयी और इसमें विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गयी. बताया गया कि मांगों के पूरा नहीं होने और संगठन की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं होने से कार्यकर्ताओं में बेहद रोष है, जिसके लिए निवेदन किया गया कि वाराणसी मंडल पर उपस्थित होकर अभिकर्ता हितों से जुडी मांगों की मंजूरी की घोषणा करें.
यदि उचित कार्यवाही नहीं की जाती तो आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जायेगा और उसके पश्चात अनिश्चितकालीन अनशन, आमरण अनशन और अंततः प्रबन्धन का घेराव किया जायेगा. जिसमें प्रदर्शनकर्मी अपने सभी कार्यों को ठप्प कर देंगे.
इस स्थिति से बचाव के लिए संगठन प्रबंधन से आग्रह करता है कि स्थिति की गंभीरता का अवलोकन करते हुए अभिकर्ताओं के हितों की ओर ध्यान दें और उनकी मांगों को पूरा करने की ओर कदम बढाएं. जिससे अपने भविष्य को असुरक्षित महसूस कर रहे अभिकर्ताओं को राहत मिल सके.
