आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन - आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन द्वारा की जाने वाली आंदोलनात्मक कार्यवाही की अनुमति के लिए सौंपा ज्ञापन
- By
- All India Life Insurance Agents Association
- September-14-2018
आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन द्वारा प्रेषित चार्टर ऑफ डिमांड के संदर्भ में वाराणसी के भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबन्धक को ज्ञापन सौंपते हुए जानकारी दी कि चार्टर ऑफ डिमांड काफी समय से उच्च प्रबंध के पास लंबित पड़ा हुआ है. इसको लेकर कार्यकर्ता लम्बे समय से चरणबद्ध आन्दोलन कर रहे हैं. जिसकी सूचना भी समय समय पर ज्ञापनों के जरिये उच्च प्रबन्धन तक पहुंचाई जाती रही है लेकिन फिर भी प्रबंधन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा.
इसके लिए सभी अभिकर्ताओं ने मांग की है कि वार्तालाप किया जाये और केन्द्रीय नेतृत्व को भी उसमें आमंत्रित किया जाये ताकि सभी लंबित पड़े मुद्दों पर बात हो सके. यदि ऐसा नहीं किया गया तो संगठन वाराणसी मंडल पर आंदोलनात्मक कार्यवाही करने के लिए विवश हो जायेगा और यह पूर्व रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत किया जायेगा, जिसमें देश के कोने कोने से अभिकर्ता भाग लेंगे.
