आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन - बीमाधारकों के हितों को सुरक्षित कराने के संबंध में प्रधानमन्त्री को पत्र
- By
- All India Life Insurance Agents Association
- March-09-2015
आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जीवन बीमा निगम स्थित बीमाधारक एवं अभिकर्ता से संदर्भित नीतिगत तथ्यों की ओर ध्यान आकृष्ट कराने हेतु और बीमाधारकों के हितों को सुरक्षित रखने के संदर्भ में पत्रक सौंपा गया.
पत्र में विगत 13 वर्षों से अपने हितों के लिए संघर्ष कर रहे अभिकर्ताओं की स्थिति से माननीय प्रधानमंत्री जी को अवगत करवाया गया. संगठन ने अपनी मांगों को लेकर 2002 से जो पत्राचार, धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन किये, उनकी जानकारी पत्र में दी गयी. पत्र के माध्यम से अभिकर्ताओं की मांगों को लेकर अधिकारियों के उपेक्षित व्यवहार की भी चर्चा की गयी और निवेदन किया गया कि इस दिशा में उचित कदम उठाया जाए.


