आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन - अभिकर्ताओं एवं संस्था के हितों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम के सामने रखे कुछ अहम बिंदु
- By
- All India Life Insurance Agents Association
- July-15-2018
आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन ने भारतीय जीवन बीमा निगम के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए अभिकर्ताओं के हितों के लिए जो भी कार्य किये उसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया और साथ ही शिकायत करते हुए कहा कि अभिकर्ताओं के लिए बनाये जाने वाली नियमावाली में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए.
आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन ने अपनी तरफ से कुछ मुख्य बिंदु सौंपते हुए कहा कि विकास अधिकारियों की समान कार्य प्रणाली के बावजूद भी हित लाभों में भिन्नता नहीं होनी चाहिए, नियमावाली 1972 का अनुपालन करते हुए 1.50 लाख प्रीमियम की बाध्यता को समाप्त कर दिया जाए. इसके अतिरिक्त और भी बहुत सी मांगें अध्यक्ष के सामने रखी.
